Kausambi News: मजदूरों के 4.81 लाख हड़पे, तकादा पर पिटाई
कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: बिहार स्थित भट्ठे पर मजदूरी करने गए मजदूरों के भट्ठा मालिक ने करीब 4.81 लाख रुपये हड़प लिए। तकादा करने पर मेठ की पिटाई की। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर करारी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के बंधुरी रसूलीपुर निवासी रामसूरत ने बताया कि वह ईंट भट्ठों पर मजदूरों की आपूर्ति करता है। कई मजदूरों के साथ उसने बिहार के जमनगंज स्थित भट्ठे पर 17 जनवरी 2026 से लेकर 18 जून 2026 तक काम किया था। भट्ठा मालिक अमरजीत यादव निवासी औदान पोस्ट जमनगंज थाना विशुनगंज जिला जहानाबाद प्रांत बिहार ने मजदूरी के दो लाख 98 हजार सात सौ रुपये दे दिए। जबकि, चार लाख 81 हजार 300 रुपये बाकी थे। तकादा करने पर पहले वह आज कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद 10 सितंबर को पीड़ित के घर आया। अपनी कार में बैठाकर उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.