Kausambi News: मजदूरी मांगने पर अधेड़ पर किया हमला
कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में मजदूरी मांगने पर अधेड़ को बेरहमी से पीटा गया। उसकी बहू बीचबचाव को आई तो उसको भी लाठी डंडा से जमकर पीटा। दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोहरा गांव निवासी देशराज पुत्र स्व. माताशरन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही रामसुमेर से उसको मजदूरी चाहिए थी। शनिवार की शाम को वह रामसुमेर के घर गया और मजदूरी मांगी। रामसुमेर रुपया देने के बजाय उसको गाली देने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो रामसुमेर ने हनुमान, रामभजन व हनुमान की पत्नी के साथ मिलकर उसको सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। शोर मचने पर उसकी बहू आरती देवी आई तो उसको भी लाठी से मारा गया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। गांव के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.