कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कुंआडीह गांव स्थित धर्म स्थल से घंटा चोरी कर भाग रहे युवक को शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी का चालान कर दिया। कुंआडीह निवासी मांशू यादव ने बताया कि उनके गांव में बरम बाबा का मंदिर है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण पूजा-पाठ करने पहुंचे तो देखा कि करारी के बैशकांटी गांव का रहने वाला मुन्नीलाल घंटा चोरी करके भाग रहा था। इस पर गांव वालों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी बीएन पांडेय के मुताबिक, चोरी का मुकदमा कायम कर आरोपी का चालान कर दिया गया। घंटा बरामद हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...