कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: उत्तर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का आगामी 12 जुलाई को पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव है। इसके पहले शनिवार को पश्चिमशरीरा स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजन एवं विशाल प्रसाद लंगर का आयोजन किया गया। पश्चिमशरीरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन केसरवानी एवं मानस केसरवानी के नेतृत्व में बाबा भोलेनाथ का पूजन कर मंत्री नंदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। साथ ही जनसेवा के उनके मिशन को और अधिक शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में व्यापार मंडल महामंत्री ऋषि मोदनवाल, सभासद आनंद केसरवानी, वीरेंद्र सोनी, अनुपम, मुकुल, सचिन, पिंटू, मंजीत सोनी, शुभम, वंश कौशल सहित स्थानीय व्यापारी भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मंत्री नंदी के जन्मदिन प...