Kausambi News: मंडी परिसर में एक हजार दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव
कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: कृषि उत्पादन मंडी समिति ओसा में शुक्रवार देर रात दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मंडी सचिव संजय गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार फौजी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंडी के व्यापारी और किसान शामिल हुए। सभी ने मिलकर परिसर में एक हजार दीप जलाकर दीपावली का उत्सव मनाया। दीपों की रोशनी से मंडी परिसर जगमगा उठा। कार्यालय को आकर्षक रंगोली से सजाया गया। दीप जलाने के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में व्यापारियों और किसानों की सहभागिता से मंडी परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। मंडी सचिव संजय गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार फौजी ने दीपोत्सव में शामिल लोगों के साथ दीप जलाए। यह भी पढ़ें- Mau News: मंडी समिति कार्यालय में दीप जलाकर मनाई गई दीवाली, किसान और व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.