Kausambi News: मंझनपुर में एडीएम व एसपी ने सुनी फरियाद
कौशाम्बी, अगस्त 1 -- Kausambi News: तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस मंझनपुर में एसडीएम राजकुमार मौर्या की मौजूदगी में एडीएम शालिनी प्रभाकर व एएसपी अमिता सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आई 47 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण करते हुए बाकी के लिए राजस्व व पुलिस के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मंझनपुर में 47 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें अधिकतर शिकायतें भूमि पर कब्जे, चकमार्ग की पैमाइश व मार्ग विवाद की रहीं। एडीएम व एएसपी ने एसडीएम के माध्यम से पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया। बाकी 42 शिकायतों के निस्तारण को लेकर एडीएम ने राजस्व व पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ता से इस बात की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.