कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरों के गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आरोपियों का चालान कर दिया है। सीओ सौरभ सामंत ने गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि इलाके में लगातार बाइक चोरी हो रही थी। मंझनपुर कोतवाली प्रभारी विनीत सिंह व उनकी टीम को अलर्ट किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान युवकों ने बाइक चोरी करने की बात कुबूल की। बाइक चोरों ने अपनी पहचान गिरफ्तार अफसार अहमद, मोहम्मद आसिफ निवासीगण छिमिरछा, अमजद निवासी पथराकला और सूरज उर्फ हरिओम निवासी मनकापुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 24, 25, 27 और 29 अगस्त को कचहरी परिसर से बाइक चोरी करने की बात पुलिस को बताई है। पकडे़ गए आरोपियों की निश...