कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयांतर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर शिकायत को निस्तारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिया। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत लंबित न होने पाए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के भी निर्देश द...