कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने रविवार को मंझनपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया गया। थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीसीटीएनएस पर की जा रही कार्यवाही एवं अभिलेखों के रखरखाव को व्यवस्थित रखने, साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा मिशन शक्ति केंद्र से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों को संचालित करने के लिए एसपी ने आवश्यक निर्देश दिए। थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्...