Kausambi News: भोजन की गुणवत्ता को लेकर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों का हंगामा
कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था सवालों में है। थाली की दर पहले 60, फिर 70 और अब 80 रुपये हो गई है। इसके बावजूद डॉक्टरों का आरोप है कि भोजन की गुणवत्ता खराब है। उनका कहना है कि खाना अस्पताल में तैयार होने के बजाय कॉलेज से भेजा जाता है। इसे लेकर डॉक्टरों ने मंगलवार को हंगामा कर नाराजगी जताई। मेडिकल कॉलेज में 25 से अधिक सीनियर रेजीडेंट और 100 से अधिक जूनियर रेजीडेंट हैं। इनके लिए दोपहर का भोजन एक से दो बजे के बीच पहुंचाया जाता है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि भोजन मेडिकल कॉलेज से कर्मचारियों के माध्यम से लाकर डॉक्टरों और रेजीडेंटों को दिया जाता है। अस्पताल का कर्मचारी ही एसआर और जेआर को भोजन परोसता है। भोजन के साथ पेयजल की व्यवस्था को लेकर भी डॉक्टरों ने सवाल उठाए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.