Kausambi News: भैंस-बछड़े की चोरी में पांच आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बरंबारी गांव से चोरी हुई भैंस और उसके पड़वा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।डीएसपी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला के अनुसार, सोमवार की रात बरंबारी निवासी धर्मेंद्र त्रिपाठी की भैंस व उसका बच्चा चोरी हो गया था। तहरीर के आधार पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जोगापुर से बैंगवा जाने वाले रास्ते की नहर पटरी के पास से मूलचंद निवासी रहीमपुर मोलानी थाना करारी, दरोगा निषाद निवासी सोनवारा थाना कौशाम्बी, राजकुमार, सलमान निवासी काजू थाना चरवा और साहिल निवासी सालेपुर थाना करारी को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.