Kausambi News: भूमि विवाद में युवक की पिटाई, केस दर्ज
कौशाम्बी, जुलाई 2 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के खोरांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव के ही मो. नदीम सल्मानी, इरफान अहमद व लड्डन से उसकी जमीन को लेकर रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो आरोपी उसके घर की लाइट भी काट देते हैं। 30 जून को लाइट काटने का विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.