कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के सरैया गांव में शनिवार को भूमि विवाद के चलते पड़ोसियों ने मां-बेटे समेत चार लोगों की पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सराय सैयद अली उर्फ सरैया निवासी गायत्री देवी पत्नी शंकरलाल ने बताया कि शनिवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर विपक्षी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र शिवलाल, बहू गायत्री व बेटी सीता देवी को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी कंधई, अनीता देवी, बसंतलाल एवं उसकी पत्नी अनीता देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।...