Kausambi News: भूमि विवाद में महिला को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाने के जलालपुर बोरियो गांव में बुधवार शाम जमीनी विवाद को लेकर दबंग कुनबे ने महिला को जमकर पीट दिया। लाठी-डंडों से हुई पिटाई में महिला को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जलालपुर बोरियो गांव निवासी मिथलेश देवी पत्नी श्रवण कुमार का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार शाम वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोसी अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंच गया और भूमि विवाद को लेकर गाली देने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.