Kausambi News: भूमि विवाद में पीटकर युवक का पैर तोड़ा, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के भखंदा गांव की सकीना दिवाकर ने बताया कि 14 अक्तूबर की सुबह पट्टीदार भैयालाल जमीनी विवाद को लेकर उसके पति मंचुल दिवाकर को गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटों अवधेश, लवलेश व भीम के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। इससे पीड़िता के पति का दाहिना पैर टूट गया। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.