Kausambi News: भूमि कब्जाने के विरोध पर महिलाओं को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के एकौरा गांव की सतनी देवी व बिन्नी देवी ने बताया कि उनको कृषि कार्य के लिए पट्टा दिया गया है। इसमें गांव का ही रामभवन 25 जुलाई को अपने भाई सूर्यभवन व बेटे महेंद्र और विकास के साथ मिलकर मजदूरों को लगाकर निर्माण करा रहा था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने काम बंद करा दिया था। पीड़िताओं के मुताबिक, 13 अगस्त को आरोपियों ने फिर से निर्माण शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि इसकी विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.