कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: नगर पंचायत अजुहा के नेता नगर निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर-चार में उसकी जमीन है। इसमें पड़ोसी मोहल्ला नेहरु नगर निवासी राजेंद्र साहू व दो अन्य लोगों की नीयत खराब है। उन्होंने जमीन में निर्माण सामग्री गिरवा दी है। निर्माण भी शुरू करा दिया है। इसका विरोध करने पर गाली देते हुए जानलेवा धमकी देते हैं। मामले में आईजी के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...