Kausambi News: भूमि कब्जाने, धमकाने के मामले में केस दर्ज
कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबावां पश्चिम निवासी राखी देवी पत्नी राजकुमार मौर्य ने बताया कि गांव का ही सत्यम सिंह अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी जमीन पर कब्जा कर रहा है। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी देता है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सत्यम सिंह, उसकी पत्नी पूजा सिंह, साली प्रियंका सिंह व सास कन्या देवी के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.