Kausambi News: भूमिधरी जमीन पर जबरन निर्माण का आरोप
कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के रामपुर गांव के शिवप्रकाश पुत्र सुग्गन व सुमन देवी ने थाना दिवस में शिकायती पत्र देकर भूमिधरी जमीन पर जबरन निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है।पीड़ितों का कहना है कि उनकी भूमि पर गांव का ही एक व्यक्ति जबरन निर्माण कार्य करा रहा है। विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य रुकवाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.