कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ाधाम में बुधवार को मां शीतला के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु का रुपयों और मोबाइल से भरा पर्स भीड़ में खो गया। मंदिर के पूर्व महामंत्री जुगेश पंडा ने पर्स खोजकर महिला को सुरक्षित लौटा दिया। उनकी ईमानदारी की श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों ने सराहना की।महिला भदोही जिले के रोही गांव निवासी रिंकी थीं। खोया सामान वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली और उनका आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...