Kausambi News: भीगे हुए धान की खरीद को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
कौशाम्बी, अक्टूबर 31 -- Kausambi News: दो दिनों से लगातार हो रही बूंदाबांदी ने ओसा स्थित नवीन मंडी में अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। गुरुवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते मंडी परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इसका असर खुले में रखे अनाज पर पड़ रहा है। पानी और नमी के कारण धान की बोरियां भीग रही हैं। इससे अनाज के खराब होने और सड़ने का खतरा बढ़ गया है। हालात को लेकर किसानों और व्यापारियों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है। मंडी परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी जमा हो गया है। जिन स्थानों पर धान की बोरियां रखी गई हैं, वहां भी पानी पहुंचने से अनाज को सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों और किसानों का कहना है कि मेहनत से तैयार की गई फसल को मंडी तक लाने के बाद अब उसे बारिश से बचाने की चिंता सता रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.