कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जनपद में भारी वर्षा, आंधी-तूफान एवं तेज हवाओं के संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे गम्भीरता से लेते हुए डीएम डॉ. अमित पाल ने तीनों तहसीलों के एसडीएम, सीओ व सभी ईओ को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार तथा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के समस्त अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण सतर्कता एवं निरंतर निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। कहा कि विशेष रूप से निचले क्षेत्रों, जलभराव वाले स्थानों, नदी, नालों के किनारे स्थित ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। इसके अलावा जर्जर, कच्चे मकानों एवं अन्य जोखिमयुक्त भवनों में निवास क...