कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव में भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि परिवार की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। घटना में गृहस्थी का कुछ सामान दबकर नष्ट हो गया।ननमई गांव निवासी शिवकुमार मौर्य पुत्र रामस्वरूप का कच्चा मकान जर्जर हो गया था। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश को देख परिवार के लोग खतरे को भांप रहे थे। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे मकान के दीवार की मिट्टी भसकने लगी थी। खतरे को भांपते हुए गृहस्वामी बच्चों के साथ समय रहते घर से बाहर निकल गए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जर्जर कच्चा मकान गिरा, बाल-बाल बचा कुनबा परिवार के बाहर निकलते ही अचानक पूरा मकान भरभराकर गली में गिर पड़ा। मकान गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि परिवार ने सम...