कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: विधानसभा सिराथू क्षेत्र में भाजपा की ओर से बूथ सत्यापन अभियान के तहत शुक्रवार को संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। कड़ा मंडल के शक्ति केंद्र देवीगंज में शक्ति केंद्र संयोजक विनीत सिंह पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के दौरान बूथ अध्यक्षों और बूथ समिति के सदस्यों से संवाद कर बूथ की स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, मंडल महामंत्री राहुल कुशवाहा, शक्तिकेंद्र निवासी पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीरज साहू, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश साहू तथा मंडल मंत्री राजेश सरोज, अजय मौर्य और उमेश पटेल सहित बूथ पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Etah News: शक्ति केंद्र बैठक में बूथ समितियों का सत्यापन, संगठन मजबूती पर जोरबूथ सत्यापन बैठक इसी तरह अझुआ मं...