Kausambi News: भाजपा को सिर्फ मायावती ही हरा सकती हैं : डॉ. रिजवी
कौशाम्बी, नवम्बर 1 -- Kausambi News: भारतीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मुमताज आलम रिजवी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देकर सत्ता परिवर्तन करने की क्षमता बसपा सुप्रीमो मायावती में है। वह रविवार को मंझनपुर स्थित हैप्पी स्टे होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह धारणा बनाई जा रही है कि मुस्लिम समाज बसपा के साथ नहीं है। जबकि मायावती सरकार ने हज हाउस, अल्पसंख्यक आयोग और वित्त निगम की स्थापना के साथ मुस्लिम बच्चियों के लिए छात्रवृत्ति और उर्दू शिक्षकों की भर्ती जैसे कई काम किए। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। डॉ. रिजवी ने मुस्लिम मतदाताओं से 2027 में बसपा को समर्थन देने की अपील की। इस दौरान मंडल संयोजक फिरोज सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष जावेद आलम समेत मंच के कई पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.