Kausambi News: भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कुम्हियावां बाजार में कराया नुक्कड़ नाटक
कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के कुम्हियावां बाजार में सहकारी समिति के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमो सेवा के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक के जरिये भाजपा के कार्यकाल में लागू की गई योजनाओं के बारे में बताया गया। मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीबों, असहाय एवं जनता के लिए मिल रही योजनाओं के विषय में बताया गया। नाटक समाप्त होने के बाद बाजार में चौराहे एवं दुकानों में जगह-जगह सरकार के कार्यों की चर्चा हुई। लोगों ने नुक्कड़ नाटक में सम्मिलित होकर खूब आनंद उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.