कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: सिराथू विधानसभा क्षेत्र के कड़ा मंडल अंतर्गत शक्तिकेंद्र शहजादपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन तथा डीएलपी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता नए सदस्य को भाजपा से जोड़े, साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आवाहन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के बल पर भाजपा कौशांबी की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत ह...