कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव निवासी उमेश कुमार पुत्र नंद लाल ने बताया कि शनिवार को विपक्षी रामू बिना वजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई संजय के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बहन विनीता को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...