कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में परचून की दुकान में सामान ले गए भाई से भाई ने विवाद किया। इसके बाद लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।पैगम्बरपुर निवासी कुल्लू पुत्र स्व. लाल सरोज ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की शाम को वह गांव की ही परचून की दुकान में सामान लेने गया था। उसका भाई द्वारिका वहां पहले से मौजूद था। जैसे ही उसको देखा गाली गलौज करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने समझा-बुझाया। इसके बाद वह वापस आ रहा था। इसी बीच उसके भाई द्वारिका ने पीछे से उसके सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार किया। इससे उसको गंभीर चोटें आई। शोर मचने पर परिवार के लोग आए तो उसको अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने मंगलवार को मामले की नामजद तहरीर दी। प...