कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र की एक बालिका के साथ भाई के सामने पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर दोनों की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्थानीय चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार को इंस्पेक्टर के आदेश पर मुकदमा कायम किया गया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोखराज इलाके की महिला ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी व नौ साल का बेटा एक जुलाई की दोपहर गांव स्थित खंडहर में लगे पेड़ से गिरने वाली जामुन खाने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां पड़ोस का रहने वाला राहुल कोरी पुत्र राजेश पहुंच गया। पीड़िता के मुताबिक, उसने उसकी बेटी के कपड़े फाड़ डाले और दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर बालिका के साथ रहे उसके भाई की भी पिटाई की। भाई ने किसी तरह घर पहुंचकर घटना की जानकार...