Kausambi News: भाईचारा, आपसी सद्भाव व एकता ही गांधी के विचारों का मूलमंत्र-गौतम चौधरी
कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: गांधी जयंती के अवसर पर मूरतगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लालपुर में आयोजित कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने देश में भाईचारा, आपसी सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। न्यायमूर्ति ने गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में सभी लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी श्री नीरज उमराव, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक द्विवेदी, जूनियर संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश यादव, विधालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.