Kausambi News: भाइयों ने पीटकर तोड़ दिया युवक का हाथ
कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र गुरु प्रसाद ने बताया कि 21 अक्तूबर को विपक्षी सगे भाई पंकज कुमार व अंकित चार पहिया वाहन से आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इससे पीड़ित का बायां हाथ टूट गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.