Kausambi News: भवंस मेहता विद्याश्रम 14 नवंबर को मनाएगा स्वर्ण जयंती समारोह
कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: भरवारी स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम 14 नवंबर को अपना स्वर्ण जयंती समारोह भव्य तरीके से मनाएगा। विद्यालय की स्थापना 14 नवंबर 1976 को हुई थी। इस वर्ष विद्यालय अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रहा है। विद्यालय के निदेशक डॉ. संदीप सक्सेना ने बताया कि समारोह की थीम 'उत्कृष्टता, मूल्यों एवं सेवा के 50 वर्षों का उत्सव' रखी गई है। स्वर्गीय गिरधारी लाल मेहता द्वारा स्थापित यह संस्थान भारतीय विद्या भवन के संरक्षण में पांच दशकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दे रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय विद्या भवन मुंबई के कार्यकारी सचिव एवं महानिदेशक जगदीश लखानी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भवन शिक्षण भारती की निदेशक पाउली मीनाचेरी शामिल होंगी। अध्यक्षता न्यायमूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.