Kausambi News: भवंस मेहता में 'अंतरिक्ष क्रांति दिवस' पर हुई संगोष्ठी
कौशाम्बी, सितम्बर 18 -- Kausambi News: भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में शुक्रवार को विज्ञान और तकनीकी विकास को समर्पित 'अंतरिक्ष क्रांति दिवस' का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भारत के अंतरिक्ष अभियानों, आधुनिक उपग्रह प्रणाली और ब्रह्मांडीय अनुसंधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे आकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाना चाहिए। मुख्य वक्ता प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने भारत के ऐतिहासिक अंतरिक्ष सफर का उल्लेख किया। विद्यार्थियों ने भी अंतरिक्ष क्रांति के विभिन्न आयामों पर उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे और विज्ञान की प्रगति को मानवता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.