कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव में मंगलवार सुबह कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमुनापुर निवासी पंकज कुमार की पांच वर्षीय पुत्री प्रिया मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने कच्चे खपरैल मकान के भीतर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। परिजनों के साथ मिलकर मलबा हटाकर मासूम को बाहर निकाला गया। मासूम की हालत खराब थी। प्रिया को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। चिकित्सकों के मृत घोषित करने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पहुंचे। ...