Kausambi News: भरभराकर गिरा कच्चा मकान, परिवार के सामने आश्रय का संकट
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: विकास खंड नेवादा की ग्राम पंचायत उमरवल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक गरीब परिवार का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से हरगेंद सिंह पुत्र स्वर्गीय कल्लू सिंह का परिवार बेघर होने के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। लगातार बारिश के चलते हरगेंद सिंह का कच्चा मकान कमजोर हो गया था। रविवार को अचानक मकान भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य किसी तरह बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने के बाद गृहस्थी का सामान भी प्रभावित हुआ है। मकान ढहने के बाद हरगेंद सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बेहद मुश्किल हालात में हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बारिश से ढहा मकान, हादसा टला बारिश के मौसम में परिवार के सामने रहने और जरूरी सामान सुरक्षित रखने की समस्या पैदा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.