कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: यूनाइटेड पेट्रोलियम, गुलामीपुर में संचालित 'त्योहार है, उपहार है' योजना के तहत भगत सिंह ने रॉयल एनफील्ड बाइक जीतकर प्रतिष्ठान और अपने परिवार के लिए खुशी का अवसर प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। ग्राहकों को प्रोत्साहित करने और उनके साथ मजबूत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के अंतर्गत भगत सिंह को यूनाइटेड पेट्रोलियम के डीलर दिलशाद हुसैन ने बाइक प्रदान करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...