Kausambi News: भंडारे में प्रसाद खाने गए युवक की बाइक चोरी
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे में शनिवार को आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने आए युवक की बाइक चोरों ने पार कर दी। घटना से हड़कंप मच गया। चरवा थाना क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव के मजरा नोहरी का पूरा निवासी राम महेश पुत्र राम बिलास शनिवार को चायल कस्बे में आयोजित भंडारे में शामिल होने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर प्रसाद ग्रहण किया। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी देर तक आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पिपरी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.