Kausambi News: ब्लड-प्रेशर, शुगर और वायरल बुखार के मरीजों की भीड़
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में वायरल बुखार, हाईपर टेंशन और शुगर के मरीजों की भीड़ रही। इस दौरान सभी केंद्रों में 1037 मरीजों को उपचार किया गया। जबकि जांच में गंभीर मिले नौ मरीजों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ केंद्र और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले को सफल बनाने के लिए जिले के सभी नोडल अधिकारी, अपर व उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पश्चिम शरीरा, सरसवां, टेवा पीएचसी और अर्बन पीएचसी, समदा व मंझनपुर का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.