Kausambi News: ब्यूटीशियन और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का साक्षात्कार आज
कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: उपायुक्त उद्योग ने सूचित किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रशिक्षण योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ब्यूटीशियन एवं इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के आवेदकों का साक्षात्कार चयन समिति द्वारा शुक्रवार को सुबह 11 बजे कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र मंझनपुर में होगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले और कार्यालय स्तर पर प्रपत्र सत्यापन/स्क्रूटनी के बाद अर्ह पाए गए सभी आवेदक ऑनलाइन आवेदन पत्र, आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक, शैक्षणिक योग्यता व जाति प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर प्रतिभाग करें। जानकारी के लिए लैंडलाइन नंबर 05331-298664 पर कार्य दिवस में प्रातः 10 से सायं पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.