कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: सावन के पवित्र माह में बारिश के बीच गुरुवार सुबह करारी कस्बा हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। यहां से सैकड़ों कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान समूचे नगर का माहौल शिवमय बना रहा। करारी कस्बा व आसपास के क्षेत्रों के कांवरिया कृष्ण नगर मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में एकत्रित हुए। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद डीजे बैंड तथा ढोल-ताशों की धुन पर नगर क्षेत्र का भव्य भ्रमण किया। नाचते-गाते कांवरियों का जुलूस देखकर पूरे इलाके में भक्ति का माहौल छा गया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने कांवरियों के लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था की थी। यह भी पढ़ें- जामो कांवरिया संघ का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना छतों से फूलों की वर्षा कर कांवरियों का स्वागत किया गया। उत्साह से भरे कांवरिया नाचते-...