कौशाम्बी, नवम्बर 5 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम कार्यालय में गुरुवार को अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी व ईओ दिनेश सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें पीएम सूर्य घर योजना, सीएम उद्यमी योजना, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, जल निकासी और मार्ग निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई।बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव रखे। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने सभी सभासदों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नगर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कराया जाएगा। जहां भी कमियां हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: विकास कार्यों में देरी पर सभासदों ने जताई नाराजगी अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवा...