Kausambi News: बैर आमद करारी के सचिव और प्रशासक को कारण बताओ नोटिस
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: वित्तीय वर्ष 2024-25 में मॉडल गांव रहे बैर आमद करारी में अव्यवस्थाओं का अम्बार लगा है। जिला समन्वयक की जांच में खुलासा होने के बाद डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने सचिव और प्रशासक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही सचिव का सितम्बर माह का वेतन भी अवरुद्ध कर दिया है। कार्रवाई से लापरवाह ग्राम प्रधानों व सचिवों में खलबली है। नेवादा ब्लॉक क्षेत्र का बैर आमद करारी गांव वित्तीय वर्ष 2024-25 में मॉडल ग्राम के रूप में चयनित हुआ था। इस दौरान ग्रामसभा में कराये गए विकास कार्यों का पिछले दिनों जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सुजीत शुक्ला से निरीक्षण कराया गया। ग्रामसभा में आरआरसी का संचालन तो दूर सिर्फ ढांचा खड़ा कर रंगाई-पुताई करा दी गई है। इतना ही नहीं यहां बने शौचालय में सीट तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.