Kausambi News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में केपीएस के खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: अंडर-17 इलाहाबाद जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में कौशाम्बी प्रेसिडेंसी स्कूल एंड कॉलेज (केपीएस), भरवारी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं के छात्र वकास सिद्दीकी और प्रिंस मिश्रा ने कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। वकास सिद्दीकी और प्रिंस मिश्रा ने बेहतरीन तालमेल, तेज गति और सटीक शॉट्स के दम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Varanasi New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.