कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: विकास खंड कड़ा के कंपोजिट विद्यालय खाचकीमई में बैगलेस-डे के अवसर पर शनिवार को बच्चों के लिए बैंक, डाकघर और कोतवाली की कार्यप्रणाली पर आधारित गतिविधि आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अभिनय के माध्यम से तीनों संस्थानों के विभिन्न कार्यों को प्रस्तुत कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा। गतिविधि के दौरान बच्चों ने बैंककर्मी, डाकघर कर्मी, पुलिसकर्मी, ग्राहक और आम जनता की भूमिकाएं निभाईं। अभिनय के जरिए उन्होंने बैंक में लेनदेन, डाकघर की सेवाओं और कोतवाली में पुलिस की कार्यप्रणाली को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया। गतिविधि के माध्यम से बच्चों को विभिन्न संस्थानों की जिम्मेदारियों और दैनिक कार्यों की जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षक आनंद नारायण पाठक और अनुदेशक शिवबरन सिंह यादव के मार्गदर्शन में बच्चों ने गतिव...