Kausambi News: बैंक के बाहर खड़ी बाइक में लगी आग
कौशाम्बी, अगस्त 24 -- Kausambi News: ओसा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे परिसर में खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। बैंक कर्मचारियों ने तत्काल बैंक में रखी अग्निशमन किट की मदद से आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने से कुछ देर पहले ही बाइक सवार ने बाइक में पेट्रोल भरवाया था। इसके बाद वह बैंक के बाहर बाइक खड़ी कर किसी काम से चला गया। इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी बैंक कर्मचारियों को दी। बैंक कर्मचारियों ने बिना देर किए अग्निशमन किट निकाली और आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आई बाइक देवखपुर गांव निवासी रितिक मौर्या की बताई जा रही है। घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.