Kausambi News: बेल्ट-लात से युवक को पीटा, कार्रवाई की मांग
कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाने के तारापुर भोपतपुर निवासी राजकुमार निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शहर से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के पांच लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपितों ने बेल्ट और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट देखकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.