Kausambi News: बेटे-बेटियों और दामाद ने पिता को पीटा, वीडियो वायरल
कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के मुरादपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पिता की उसके बेटे-बेटियों और दामाद ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मुरादपुर गांव निवासी मान सिंह के अनुसार सोमवार दोपहर वह खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे राजदीप और शुभम, बेटियां सुषमा और मधु तथा दामाद नन्हू वहां पहुंच गए। घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी के बाद आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। इससे उन्हें चोटें आई। शोर सुनकर गांव के लोग जुटने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने मंगलवार को थाने पहुंचकर घटना की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.