Kausambi News: बेटे-बहू ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव निवासी रामलखन ने बताया कि 20 अक्तूबर की शाम मोबाइल नहीं देने की बात को लेकर बेटा अरविंद उर्फ मीलू गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी मनोरमा के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे अन्य परिवारीजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इलाज कराने के बाद बुधवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.