Kausambi News: बेटे को बचाने पहुंची मां को निर्वस्त्र करके पीटा, केस
कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि नौ मार्च 2026 को पड़ोसी सगे भाई बृजेश मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, नितेश मिश्रा व रूपेश मिश्रा पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर घर में घुसकर बेटे अंगद की पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे निर्वस्त्र करके पीटा। आरोप है कि घटना की शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। परेशान पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। सोमवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया। इस संबंध में डीएसपी चायल शिवांक सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। विवेचक को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.